Ad

tractor price

सोनालीका ने वित्त वर्ष'24 में अब तक की सर्वाधिक कुल वार्षिक बाज़ार हिस्सेदारी 15.3% (est.) दर्ज की और घरेलू बाज़ार में वृद्धि दर्ज करने वाला एकमात्र ट्रैक्टर ब्रांड बना

सोनालीका ने वित्त वर्ष'24 में अब तक की सर्वाधिक कुल वार्षिक बाज़ार हिस्सेदारी 15.3% (est.) दर्ज की और घरेलू बाज़ार में वृद्धि दर्ज करने वाला एकमात्र ट्रैक्टर ब्रांड बना

दमदार प्रदर्शन से भरे एक गौरवशाली वर्ष का समापन करते हुए, सोनालीका ट्रैक्टर्स ने वित्त वर्ष'24 की कठिन परिस्थितियों को पार करते हुए 15.3% (est.) की सर्वाधिक कुल वार्षिक बाज़ार हिस्सेदारी के साथ वित्त वर्ष'24 में प्रशंसनीय प्रदर्शन किया और घरेलू बाज़ार में वृद्धि दर्ज करने वाला एकमात्र ट्रैक्टर ब्रांड बन गया है।

नई दिल्ली, 10 अप्रैल, 2024: भारत से ट्रैक्टर एक्सपोर्ट में नंबर 1 ब्रांड, सोनालीका ट्रैक्टर्स इनोवेशन की अपनी प्रतिबद्धता को बढ़ावा देने और अपने किसान-केंद्रित दृष्टिकोण का लाभ उठाते हुए एक नई उपलब्धि हासिल की और वित्त वर्ष'24 का समापन करने के लिए उत्साहित है। 

कंपनी ने अब तक की सर्वाधिक कुल वार्षिक बाज़ार हिस्सेदारी 15.3% (est.) हासिल करने के साथ-साथ वित्त वर्ष 2024 में घरेलू बाज़ार में बढ़ने वाला एकमात्र ट्रैक्टर ब्रांड बन गया है। इस ज़बरदस्त उपलब्धि ने सोनालीका को उद्योग के प्रदर्शन से भी बेहतर प्रदर्शन करने में सक्षम बनाया है।

ये भी पढ़े: सोनालीका ने 40-75 HP में 10 नए 'टाइगर' हैवी ड्यूटी ट्रैक्टरों की अपनी सबसे बड़ी रेंज के साथ 2024 की शुरुआत की; 'डिज़ाइनड इन यूरोप' नंबर 1 ट्रैक्टर एक्सपोर्ट सीरीज़ अब भारतीय किसानों के लिए भी उपलब्ध

नवीनतम प्रदर्शन से सोनालीका ने भारत से ट्रैक्टर एक्सपोर्ट करने वाली कंपनियों के बीच अजेय 34.4% एक्सपोर्ट बाज़ार हिस्सेदारी (est.) दर्ज की है। इसमें आश्चर्यजनक 6.2% (est.) बाज़ार हिस्सेदारी बढ़ोतरी शामिल है| सोनालीका वित्त वर्ष'24 की कठिन परिस्थितियों से गुज़रते हुए पूरे साल अपने अद्वितीय दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ा –

  • होशियारपुर में दो नए प्लांट स्थापित करने के लिए रु 1300 करोड़ निवेश योजना की शुरुवात, जो दुनिया के सबसे बड़े ट्रैक्टर प्लांट के मालिक होने के सोनालीका की स्थिति को और मज़बूत करेगा।
  • भारत में अपनी तरह के पहले 'आई टी एल ग्लोबल पार्टनर्स समिट (जी पी एस 200)' का आयोजन जहाँ अंतरराष्ट्रीय बाज़ारों के लिए डिज़ाइन किए गए 'एस वी सीरीज इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर' सहित 5 नए ट्रैक्टर लॉन्च किए।
  • 40-75 HP में प्रीमियम टाइगर श्रृंखला के तहत 10 नए मॉडलों की सबसे बड़ी ट्रैक्टर रेंज लॉन्च किए
  • सिकंदर DLX DI 60 टॉर्क प्लस लॉन्च किया जिसमें मिले अपनी श्रेणी का सबसे बड़े इंजन और देश भर में एक ही कीमत पर उपलब्ध कराया
  • हैवी ड्यूटी ट्रैक्टर रेंज में 5 साल की ट्रैक्टर की वारंटी उपलब्ध कराई*

वित्त वर्ष’24 के दौरान सोनालीका की यात्रा अपने हैवी-ड्यूटी ट्रैक्टरों और उन्नत उपकरणों के साथ ज़मीनी स्तर पर किसानों के साथ कंपनी के तालमेल को दर्शाती है।

अपने विचार साझा करते हुए, श्री रमन मित्तल, जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर, इंटरनेशनल ट्रैक्टर्स लिमिटेड, ने कहा, “हम अब तक की सर्वाधिक कुल वार्षिक बाज़ार हिस्सेदारी 15.3% (est.) के साथ अपनी वित्त वर्ष'24 की यात्रा को पूरा करके रोमांचित हैं। 

ये भी पढ़े: सोनालीका ने उद्योग के प्रदर्शन को पीछे छोड़ते हुए 2024 में फरवरी की अपनी सर्वाधिक 16.1% बाज़ार हिस्सेदारी दर्ज की; 9,722 ट्रैक्टरों की कुल बिक्री के साथ नया कीर्तिमान दर्ज किया और उच्चतम बाज़ार हिस्सेदारी में बढ़ोतरी हासिल की

हम दुनिया के सबसे बड़े ट्रैक्टर बाज़ार भारत में वृद्धि दर्ज करने वाले एकमात्र ट्रैक्टर ब्रांड बनने और उद्योग के प्रदर्शन से बेहतर प्रदर्शन करके खुश हैं। ट्रैक्टर एक्सपोर्ट में हमने 34.4% (est.) बाज़ार हिस्सेदारी के साथ भारत से ट्रैक्टर एक्सपोर्ट में नंबर 1 ब्रांड के रूप में अपनी स्थिति को और मज़बूत किया है।

यह आश्चर्यजनक वृद्धि सोनालीका के प्रीमियम टाइगर रेंज और फ्लैगशिप सिकंदर DLX सीरीज़ में नए और उन्नत ट्रैक्टरों को लॉन्च करने और हमारी हैवी ड्यूटी ट्रैक्टर रेंज में निरंतर नई तकनीक पेश करने से संभव हुई है। 

इसके साथ ही, हमारी वेबसाइट पर ट्रैक्टर की कीमतें प्रदर्शित करने के हमारे अनोखे कदम ने ट्रैक्टर खरीद में पारदर्शिता सुनिश्चित की है, जिससे हमारे ब्रांड में सभी का विश्वास लगातार बढ़ा है। 

यह विशिष्ट दृष्टिकोण हमारे निरंतर विकास का मार्ग भी प्रशस्त कर रहा है। इसके अलावा, भारत से ट्रैक्टर एक्सपोर्ट में हमारा नेतृत्व हमें दुनिया भर में लगातार और आक्रामक तरीके से इंनोवेट करने की शक्ति दे रहा है। इनमें से अधिकांश तकनीक 'मेड इन इंडिया' हैं, इसलिए वे हमें बेहतर भविष्य के लिए तैयार होने में भी मदद कर रहे हैं।

ऐसी उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करके हम एक संगठन और नेटवर्क के रूप में और भी मज़बूत हो गए हैं, जिससे वित्त वर्ष 2025 में नए उपलब्धि हासिल करने और अपने 'मिशन 2 लाख' की ओर हम तेज़ी से बढ़ने के लिए तैयार हैं।'

किसानों के दिल में जगह बना रहा 50 HP में सॉलिस कंपनी का शक्तिशाली ट्रैक्टर

किसानों के दिल में जगह बना रहा 50 HP में सॉलिस कंपनी का शक्तिशाली ट्रैक्टर

भारतीय कृषकों के बीच कुछ कंपनियों के ट्रैक्टर काफी ज्यादा लोकप्रिय हैं। सॉलिस यानमार ऐसी ही एक कंपनी है। यह कंपनी इंटरनेशनल ट्रैक्टर्स लिमिटेड (ITL) का प्रमुख ब्रांड है। सॉलिस के जापानी तकनीक वाले ट्रैक्टर भारत के कृषकों की प्रत्येक आवश्यकता को पूर्ण कर रहे हैं। 

यदि आप कृषि या उससे जुड़े कार्यों को आत्मविश्वास के साथ करना चाहते हैं, तो सॉलिस 5015 ई ट्रैक्टर सबसे अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। 

जापानी तकनीक से तैयार किए गया 50 एचपी का यह ट्रैक्टर किसानों की समृद्धि के लिए समर्पित है। सॉलिस 5015 ई ट्रैक्टर अपनी श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ फीचर्स के साथ आता है। यह ट्रैक्टर 2 व्हील ड्राइव और 4 व्हील ड्राइव वेरिएंट में मौजूद है। 

सॉलिस 5015 ई ट्रैक्टर को जापानी तकनीक ने बनाया सबसे अलग 

सॉलिस 5015 ई ट्रैक्टर में जापानी टेक्नोलॉजी का एडवांस इंजन, हाइड्रोलिक सिस्टम और ट्रांसमिशन दिया गया है। इसमें 50 एचपी का E3 इंजन कर्व (फ्यूल+टॉर्क) के अनुसार निर्मित है। 

इसका शक्तिशाली इंजन ज्यादा पावर, टॉर्क और पिकअप से खेती के कार्यों को आसानी से करके किसानों को हमेशा खुश रखता है। 

ये भी पढ़ें: Solis 4215 E: ढुलाई और जुताई को बनाऐगा सहज इतने साल की मिलेगी वारंटी

डीजल की कम खपत के कारण किसानों को ज्यादा माइलेज और इंजन को लंबी उम्र मिलती है। सॉलिस 5015 ई ट्रैक्टर 2000 रेटेड RPM पर बेहतर प्रदर्शन और उत्पादकता प्रदान करता है।

सॉलिस 5015 ई ट्रैक्टर में सटीक हाइड्रोलिक्स से काम आसान होगा 

सॉलिस 5015 ई में ADDC टाइप की हाइड्रोलिक्स दी गई है जिसकी लिफ्टिंग क्षमता 2000 किलोग्राम है। इसमें स्मूथ संचालन के लिए नेक्स्ट जनरेशन हाइड्रोट्रोनिक हाइड्रोलिक कंट्रोल वाल्व दिया गया है। 

इसे डिजिटल रूप से नियंत्रित किया जा सकता है। इसका कंट्रोल सटीक होता है और उपकरण समान गहराई में चलता है जिससे समय और पैसे दोनों की बचत होती है। 

लिफ्ट का सेट करने के इसमें एडवांस जैक वाला सिस्टम दिया गया है जिससे उपकरणों को आसानी से जोड़ा जा सकता है। सोलिस 5015 ई Multi Disc Outboard OIB ब्रेक के साथ बेहतर वाहन नियंत्रण प्रदान करता है।

सॉलिस 5015 ई ट्रैक्टर की कितनी कीमत है ?

भारत में सॉलिस 5015 ई ट्रैक्टर की कीमत किसानों के बजट में है। सॉलिस 5015 ई 2WD ट्रैक्टर की कीमत 7.45 लाख रुपए से शुरू होकर 7.90 लाख रुपए तक है। वहीं, 4 व्हील ड्राइव 5015 सॉलिस की कीमत 8.50 लाख रुपए से 8.90 लाख रुपए तक है। 

ये भी पढ़ें: Solis 5515 E 4WD: बेहतरीन खूबियों और शानदार वारंटी के साथ निपटाए कृषि कार्य

इनमें डबल डिस्ट्रीब्यूटर वॉल्व से विशेष उपकरण संचालित होते हैं 

सॉलिस 5015 ई में डबल डिस्ट्रीब्यूटर वॉल्व प्रदान किए गए हैं, जिसकी मदद से एमबी प्लाऊ, डोजर और लेजर लेवलर जैसे उपकरण भी चलाए जा सकते हैं। इनको नियंत्रित करने का लीवर चालक की पहुंच में उपलब्ध कराया गया है।

पीटीओ स्पीड 540 आरपीएम है। अत्याधुनिक सोलिस 5015 ई एक जापानी तकनीक का चमत्कार है, जो विभिन्न फसलों और मिट्टी की विशिष्ट स्थितियों के लिए बनाया गया है।

सॉलिस 5015 ई ट्रैक्टर की कुछ खास विशेषताएं इस प्रकार हैं

सोलिस E सीरीज ट्रैक्टर अपने ग्राहकों की श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ फीचर्स के साथ आता है। इसकी अग्रिम टेक्नोलॉजी में 10+5 ट्रांसमिशन के साथ ईज़ी शिफ्ट स्पीड प्लस गियरबॉक्स, उच्चतम PTO पावर, ड्यूल क्लच, विशाल प्लेटफॉर्म के साथ एडजस्टेबल सीट, LED गाइड लाइट्स के साथ प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स और एरोडायनामिक स्टाइल, इंस्ट्रूमेंट कलस्टर, पावर स्टीयरिंग, डुअल क्लच जैसी कई सारी अत्याधुनिक विशेषताएं हैं, जो इसको प्रतियोगिता से अलग बनाती हैं। इसमें 55 लीटर का ईंधन टैंक प्रदान किया गया है।

भारतीय ट्रैक्टर इंडस्ट्री में सोनालिका का यह ट्रैक्टर कमाल का है

भारतीय ट्रैक्टर इंडस्ट्री में सोनालिका का यह ट्रैक्टर कमाल का है

भारतीय ट्रैक्टर इंडस्ट्री के बाजार में सोनालिका कंपनी का एक काफी बड़ा नाम है। कंपनी खेती किसानी के लिए सस्ते और शानदार प्रदर्शन वाले ट्रैक्टर निर्मित करने के लिए पहचानी जाती है। सोनालिका ट्रैक्टर फ्यूल एफिशिएंट टेक्नोलॉजी के साथ निर्मित किए जाते हैं, जो कि कम से कम ईंधन खपत के साथ खेती के कार्य पूर्ण करते हैं। अगर आप भी खेती के लिए शक्तिशाली ट्रैक्टर खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आपके लिए सोनालिका WT 60 ट्रैक्टर एक शानदार विकल्प हो सकता है। सोनालिका का यह ट्रैक्टर 2200 आरपीएम के साथ 60 HP पावर उत्पन्न करने वाले दमदार इंजन के साथ आता है।

सोनालिका WT 60 की क्या-क्या विशेषताऐं हैं ?

Sonalika WT 60 ट्रैक्टर में आपको 4 सिलेंडर वाला शक्तिशाली इंजन देखने को मिल जाता है, जो 60 HP पावर के साथ 230 NM टॉर्क उत्पन्न करता है। कंपनी का यह ट्रैक्टर Dry Type with Pre Cleaner एयर फिल्टर के साथ आता है। इस सोनालिका ट्रैक्टर की अधिकतम पीटीओ पावर 51 HP है और इसके इंजन से 2200 RPM उत्पन्न होता है। कंपनी के इस ट्रैक्टर में आपको 62 लीटर क्षमता वाला ईंधन टैंक देखने को मिल जाता है। सोनालिका WT 60 ट्रैक्टर की भार उठाने की क्षमता 2500 किलोग्राम निर्धारित की गई है। कंपनी ने अपने इस ट्रैक्टर को बेहद ही मजबूत व्हीलबेस में बनाया गया है, जो भारी भार के उपरांत भी ट्रैक्टर का संतुलन बनाए रखता है।

ये भी पढ़ें: Sonalika DI 745 III सिकंदर ट्रैक्टर घर लाए और अपनी खेती के कार्य को आसान बनाए

सोनालिका WT 60 के फीचर्स क्या-क्या होते हैं ? 

सोनालिका WT 60 ट्रैक्टर में आपको power स्टीयरिंग देखने को मिल जाता है कपंनी का यह ट्रैक्टर 12 Forward + 12 Reverse गियर वाले गियरबॉक्स के साथ आता है. इस सोनालिका ट्रैक्टर में Double क्लच दिया गया है और इसमें Synchromesh टाइप ट्रांसमिशन आता है कंपनी का यह ट्रैक्टर Oil Immersed ब्रेक्स के साथ में आता है, जो फिसलन भरी सतह में भी टायरों पर अपनी अच्छी पकड़ बनाए रखते हैं सोनालिका WT 60 ट्रैक्टर 2WD ड्राइव में आता है, इसमें आपको 9.5 x 24 फ्रंट टायर और 16.9 x 28 रियर टायर देखने को मिल जाते हैं।

सोनालिका WT 60 की कितनी कीमत है ?  

भारत में सोनालिका WT 60 ट्रैक्टर की कीमत 8.85 लाख से 9.21 लाख रुपये रखी गई है। इस सोनालिका डब्ल्यूटी 60 ट्रैक्टर का ऑन रोड प्राइस सभी राज्यों में लगने वाले आरटीओ रजिस्ट्रेशन और रोड टैक्स के चलते अलग हो सकता है। कंपनी अपने इस Sonalika WT 60 Tractor के साथ 2000 घंटे या 2 साल की वारंटी देती है। 

न्यू हॉलैंड 3630 टीएक्स प्लस की विशेषताएं, फीचर्स और कीमत क्या-क्या हैं ?

न्यू हॉलैंड 3630 टीएक्स प्लस की विशेषताएं, फीचर्स और कीमत क्या-क्या हैं ?

आजकल के नए दौर में जमाना मशीनीकृत हो गया है। खेती में ट्रैक्टर किसान का सबसे बड़ा सहयोगी किसान है। इसलिए किसान को अप ने कृषि कार्यों को करने के लिए ट्रैक्टर की अत्यंत आवश्यकता होती है। 

अब ऐसे में अगर आप एक बेहतरीन प्रदर्शन वाला ट्रैक्टर खरीदने के इच्छुक हैं। अपने इस लेख में आज हम आपके लिए New Holland 3630 TX Plus ट्रैक्टर की जनकारी लेकर आए हैं। 

कंपनी का यह ट्रैक्टर 50 HP के साथ 2300 RPM उत्पन्न करने वाले 2991 सीसी इंजन के साथ आता है।

New Holland 3630 TX Plus की शानदार परफॉर्मेंस

New Holland कंपनी के ट्रैक्टर, हार्वेस्टर एवं अन्य कृषि यंत्र अपने शानदार परफॉर्मेंस की वजह से किसानों की पहली पंसद बने हुए है। 

New Holland ट्रैक्टर फ्यूल एफिशीएंट टेक्नोलॉजी वाले इंजन के साथ आते हैं, जो कम ईंधन खपत के साथ खेती के समस्त कार्यों को सुगम बनाते हैं। यदि आप भी एक किसान हैं और शानदार प्रदर्शन देने वाला ट्रैक्टर खरीदने का विचार बना रहे हैं। 

आज हम आपके लिए न्यू हॉलैंड 3630 टीएक्स प्लस ट्रैक्टर की जनकारी लेकर आए है। New Holland कंपनी का यह ट्रैक्टर 50 HP के साथ 2300 RPM उत्पन्न करने वाले 2991 सीसी इंजन के साथ आता है।

ये भी पढ़ें: NEW HOLLAND TD 5.90 FULL स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

न्यू हॉलैंड 3630 टीएक्स प्लस की क्या-क्या विशेषताऐं हैं ?

New Holland 3630 TX Plus ट्रैक्टर में आपको 2991 सीसी क्षमता वाला 3 सिलेंडर में Water Cooled इंजन देखने को मिल जाता है, जो 50 HP (हॉर्स पावर) उत्पन्न करता है। 

New Holland कंपनी का यह ट्रैक्टर 50 HP पावर अधिकतम पीटीओ के साथ आता है। इस न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर का इंजन 2300 आरपीएम उत्पन्न करता है। इस ट्रैक्टर में आपको Dry type एयर फिल्टर दिखने को मिल जाता है। 

कंपनी ने अपने इस ट्रैक्टर को 31.60 kmph फॉरवर्ड स्पीड और 14.86 kmph रिवर्स स्पीड के साथ बाजार में पेश किया है। 

न्यू हॉलैंड 3630 टीएक्स प्लस ट्रैक्टर की भार उठाने की क्षमता 1700/ 2000 (Optional) निर्धारित की गई है। साथ ही, यह ट्रैक्टर 2080 किलोग्राम कुल भार के साथ आता है। 

कंपनी ने अपने इस ट्रैक्टर को 2045 MM व्हीलबेस में तैयार किया है। इस ट्रैक्टर का ग्राउंड क्लीयरेंस 445 MM निर्धारित किया गया है।

न्यू हॉलैंड 3630 टीएक्स प्लस के फीचर्स ?

New Holland 3630 TX Plus ट्रैक्टर में आपको Power स्टीयरिंग दिखने को मिल जाता है। इस ट्रैक्टर के अंदर 8 Forward + 2 Reverse/ 12 Forward + 3 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स प्रदान किया गया है। 

न्यू हॉलैंड कंपनी के New Holland 3630 TX Plus ट्रैक्टर में Double Clutch with Independent Clutch Lever क्लच आता है। इसमें Fully Constant mesh / Partial Synchro mesh टाइप ट्रांसमिशन प्रदान किया गया है।

न्यू हॉलैंड कंपनी का यह ट्रैक्टर Oil Immersed Multi Disc ब्रेक्स के साथ आपको देखने को मिल जाता है। न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर 4 WD मतलब फोर व्हील ड्राइव में आता है। 

इसमें 9.5 x 24 फ्रंट टायर और 14.9 x 28 / 16.9 x 28 रियर टायर दिए गए है। कंपनी के इस ट्रैक्टर में आपको हाइड्रॉलिकली कंट्रोल वाल्व, स्काईवॉच™, आरओपीएस और कैनोपी, 12 + 3 क्रीपर स्पीड, हाई स्पीड एडिशनल पीटीओ, एडजस्टेबल फ्रंट एक्सल और भारी भार उठाने की क्षमता जैसे बेहतरीन फीचर्स दिखने को मिल जाते हैं।

न्यू हॉलैंड 3630 टीएक्स प्लस की कीमत / new holland 3630 special edition price

भारत में New Holland 3630 TX Plus ट्रैक्टर की एक्स शोरूम कीमत New holland 3630 Price 8.20 लाख से 8.75 लाख रुपये रखी गई है।

इस न्यू हॉलैंड 4WD ट्रैक्टर की ऑन रोड कीमत सभी राज्यों में आरटीओ रजिस्ट्रेशन और रोड टैक्स के चलते अलग हो सकती है। कंपनी अपने इस New Holland 3630 TX Plus 4wd ट्रैक्टर के साथ 6000 घंटे या 6 साल की वारंटी प्रदान करती है।

जानिए महिंद्रा युवो 585 मैट ट्रैक्टर की विशेषताऐं, फीचर्स और कीमत के बारे में

जानिए महिंद्रा युवो 585 मैट ट्रैक्टर की विशेषताऐं, फीचर्स और कीमत के बारे में

Mahindra YUVO 585 MAT ट्रैक्टर किसानों की खेतीबाड़ी के समस्त कार्यों को काफी आसान बनाता है। यदि आप भी खेती अथवा व्यावसायिक कार्यों के लिए शक्तिशाली ट्रैक्टर खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए महिंद्रा युवो 585 मैट ट्रैक्टर एक शानदार विकल्प साबित हो सकता है। 

महिंद्रा कंपनी का यह ट्रैक्टर 2000 आरपीएम के साथ 49 HP पावर उत्पन्न करने वाले 2979 CC इंजन के साथ आता है।

भारतीय बाजार में महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी को ट्रैक्टर कैटेगरी में बादशाहत हासिल है। महिंद्रा ट्रैक्टर किसानों की प्रथम पंसद बन चुके हैं। क्योंकि, इन ट्रैक्टरों में शानदार माइलेज और आधुनिक फीचर्स देखने को मिलते हैं। 

महिंद्रा युवो ट्रैक्टर कृषि से जुड़े समस्त कार्यों को कृषकों के लिए बेहद सुगम बना रहे हैं। अगर आप भी खेती अथवा व्यावसायिक कार्यों के लिए शक्तिशाली ट्रैक्टर खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो आपके लिए Mahindra YUVO 585 MAT ट्रैक्टर एक शानदार विकल्प साबित हो सकता है। 

महिंद्रा का यह युवो ट्रैक्टर 2000 आरपीएम के साथ 49 HP पावर उत्पन्न करने वाले 2979 CC इंजन के साथ आता है।

जानिए महिंद्रा युवो 585 मैट की विशेषताओं के बारे में  

Mahindra YUVO 585 MAT ट्रैक्टर में आपको 2979 सीसी क्षमता वाला 4 सिलेंडर में Water Cooled इंजन प्रदान किया जाता है, जो 49 HP पावर और 197 NM की टॉर्क उत्पन्न करता है। 

इस ट्रैक्टर की अधिकतम पीटीओ पावर 45.4 HP है और इसके इंजन से 2000 आरपीएम उत्पन्न होता है। महिंद्रा के इस ट्रैक्टर में Dry टाइप एयर फिल्टर भी प्रदान किया गया है। 

Mahindra YUVO 585 MAT की भार उठाने की क्षमता 1700 किलोग्राम निर्धारित की गई है। कंपनी का यह ट्रैक्टर आपको 375 MM ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ देखने को मिल जाता है। इस महिंद्रा ट्रैक्टर की 29.8 kmph फॉरवर्ड स्पीड और 12.4 kmph रिवर्स स्पीड निर्धारित की गई है।

ये भी पढ़ें: Mahindra NOVO 605 DI V1: महिंद्रा कंपनी के इस 55 HP वाले ट्रैक्टर की ये खूबियां इसे किसानों का प्रिय बना रही हैं ?

जानिए महिंद्रा युवो 585 मैट के अद्भुत फीचर्स के बारे में 

Mahindra YUVO 585 MAT ट्रैक्टर में आपको Single Drop Arm Dual Acting Power स्टीयरिंग दिया जाता है। इस युवो ट्रैक्टर में 12 Forward + 3/12 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स आता है। 

महिंद्रा कंपनी का यह ट्रैक्टर Dual clutch with SLIPTO क्लच के साथ Side shift, Full constant mesh टाइप ट्रांसमिशन में आता है। कंपनी के इस ट्रैक्टर में आपको Oil Immersed ब्रेक्स प्रदान किए जाते हैं। 

महिंद्रा युवो 585 मैट ट्रैक्टर आपको 2 WD ड्राइव में देखने को मिल जाता है, इसमें 14.9 x 28 रियर टायर प्रदान किए गए हैं। 

युवो सीरीज वाला यह ट्रैक्टर IPTO टाइप पावर टेकऑफ के साथ आता है, जो 540@1810 आरपीएम उत्पन्न करता है। महिंद्रा के इस ट्रैक्टर में 60 लीटर क्षमता वाला ईंधन टैंक प्रदान किया गया है।

जानें महिंद्रा युवो 585 मैट की कीमत के बारे में  

भारत में Mahindra YUVO 585 MAT ट्रैक्टर की एक्स शोरूम कीमत 7.60 लाख से 7.90 लाख रुपये निर्धारित की गई है। 

इस महिंद्रा युवो मैट ट्रैक्टर की ऑन रोड कीमत भिन्न-भिन्न राज्यों में वहां के आरटीओ रजिस्ट्रेशन और रोड टैक्स की वजह से थोड़ी बहुत ऊपर नीचे हो सकती है। 

महिंद्रा एंड महिंद्रा अपने इस Mahindra YUVO 585 MAT ट्रैक्टर के साथ 2000 घंटे अथवा 2 साल तक की वारंटी प्रदान करती है।

स्वराज 735 एफई ट्रैक्टर की विशेषताएँ, फीचर्स और कीमत क्या है ?

स्वराज 735 एफई ट्रैक्टर की विशेषताएँ, फीचर्स और कीमत क्या है ?

ट्रैक्टर को किसान का मित्र कहा जाता है। यदि आप कृषि कार्यों के लिए सस्ता एवं मजबूत ट्रैक्टर खरीदने का विचार बना रहे हैं। ऐसे में आपके लिए स्वराज 735 एफई ट्रैक्टर शानदार विकल्प हो सकता है। इस ट्रैक्टर को कंपनी ने कृषकों की जरूरतों के अनुरूप तैयार किया है। इस ट्रैक्टर में 1800 आरपीएम के साथ 40 HP पावर उत्पन्न करने वाला 2734 CC इंजन आता है। कृषि क्षेत्र में किसानों की मदद में ट्रैक्टर की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। किसान ट्रैक्टर के सहयोग से खेती के बहुत से बड़े कार्यों को पूर्ण कर सकता है। खेतीबाड़ी के लिए सस्ता और मजबूत का बेजोड़ संगम स्वराज 735 एफई ट्रैक्टर एक शानदार विकल्प हो सकता है।

स्वराज 735 एफई ट्रैक्टर की क्या-क्या विशेषताऐं हैं ?

Swaraj 735 FE ट्रैक्टर में आपको 2734 सीसी क्षमता वाला 3 सिलेंडर में Water Cooled इंजन देखने को मिल जाता है, जो 40 HP पावर जनरेट करता है. इस ट्रैक्टर में 3- Stage Oil Bath Type एयर फिल्टर दिया गया है. इस स्वराज ट्रैक्टर की मैक्स पीटीओ पावर 32.6 HP है. इस ट्रैक्टर के इंजन से 1800 आरपीएम उत्पन्न होता है. स्वराज 735 एफई की वजन उठाने की क्षमता 1000 किलोग्राम रखी गई है. कंपनी का यह ट्रैक्टर 1845 किलोग्राम कुल वजन के साथ आता है. स्वराज कंपनी ने अपने इस ट्रैक्टर को 1930 MM व्हीलबेस में निर्मित किया है. इस ट्रैक्टर में आपको 48 लीटर क्षमता वाला फ्यूल टैंक देखने को मिल जाता है.

ये भी पढ़ें: जानिए Swaraj 855 FE ट्रैक्टर के नए अवतार के बारे में

स्वराज 735 एफई के क्या-क्या फीचर्स होते हैं ?

स्वराज के इस ट्रैक्टर्स में आपको Mechanical/Power (optional) टाइप स्टीयरिंग प्रदान की जाती है। Swaraj 735 FE ट्रैक्टर में 8 Forward + 2 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स आता है। कंपनी के इस ट्रैक्टर में Dual क्लच प्रदान किया गया है और यह ट्रैक्टर Single Dry Disc Friction Plate टाइप ट्रांसमिशन के साथ आता है। स्वराज कंपनी ने अपने इस ट्रैक्टर की 27.80 kmph फॉरवर्ड स्पीड और 10.74 kmph रिवर्स स्पीड रखी है। इस स्वराज ट्रैक्टर में आपको Oil immersed / Dry Disc ब्रेक्स प्रदान किए जाते हैं। कंपनी के इस ट्रैक्टर में Multi Speed PTO टाइप पावर टेकऑफ आती है, जो 540/1000 आरपीएम उत्पन्न करती है। Swaraj 735 FE ट्रैक्टर 2WD ड्राइव में आता है, इसमें आपको 6.00 x 16 फ्रंट टायर और 12.4 x 28 / 13.6 x 28 रियर टायर देखने को मिल जाते हैं।

स्वराज 735 एफई की कितनी कीमत है ?

भारत में स्वराज 735 एफई ट्रैक्टर की एक्स शोरूम कीमत 5.85 लाख से 6.20 लाख रुपये निर्धारित की गई है। Swaraj 735 FE ट्रैक्टर का ऑन रोड प्राइस समस्त राज्यों में आरटीओ रजिस्ट्रेशन और रोड टैक्स के चलते भिन्न हो सकता है। स्वराज कंपनी अपने इस Swaraj 735 FE  ट्रैक्टर के साथ 2 साल की वारंटी प्रदान करती है।

जानिए किसानों के कृषि कार्यों में मददगार Swaraj 735 XM ट्रैक्टर के बारे में

जानिए किसानों के कृषि कार्यों में मददगार Swaraj 735 XM ट्रैक्टर के बारे में

आज के इस लेख में एक फिर आपको एक शानदार ट्रैक्टर के विषय में जानकारी देंगे। ट्रैक्टर को किसान का मित्र कहा जाता है। यदि आप एक कृषक हैं और कृषि कार्यों के लिए एक शक्तिशाली ट्रैक्टर खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए Swaraj 735 XM ट्रैक्टर बेहद ही शानदार विकल्प साबित हो सकता है। 

कंपनी के इस ट्रैक्टर के अंतर्गत आपको 1800 RPM के साथ 40 HP पावर उत्पन्न करने वाला 2734 CC इंजन देखने को मिल जाता है। खेती करने के लिए विभिन्न प्रकार के कृषि यंत्रों का इस्तेमाल किया जाता है। इनमें सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण भूमिका ट्रैक्टर की ही मानी जाती है। ट्रैक्टर के साथ कृषक सहजता से खेती के बहुत सारे कार्यों को पूर्ण कर सकते हैं। इनकी सहायता से किसान वक्त के साथ-साथ मजदूरी को भी बचा पाते हैं। 

स्वराज 735 एक्स एम ट्रैक्टर की विशेषताऐं क्या-क्या हैं ? 

स्वराज Swaraj 735 XM ट्रैक्टर के अंदर आपको 2734 सीसी क्षमता वाला 3 सिलेंडर में Water Cooled इंजन देखने को मिल जाता है, जो 40 HP पावर उत्पन्न करता है। इस ट्रैक्टर में 3- Stage Oil Bath Type एयर फिल्टर आता है। कंपनी का यह ट्रैक्टर 29.8 HP पावर अधिकतम पीटीओ के साथ आता है और इसके इंजन से 1800 आरपीएम उत्पन्न होता है। स्वराज 735 XM ट्रैक्टर की भार उठाने की क्षमता 1000 किलोग्राम निर्धारित की गई है। कंपनी का यह ट्रैक्टर 1895 किलोग्राम के समकुल वजन के साथ आता है। स्वराज के इस ट्रैक्टर को 3470 MM लंबाई और 1695 MM चौड़ाई के साथ 1950 MM व्हीलबेस में तैयार किया गया है। कंपनी के इस ट्रैक्टर में आपको 47 लीटर क्षमता वाला ईंधन टैंक भी प्रदान किया जाता है। 

ये भी पढ़ें: जुताई और ढुलाई का राजा Swaraj 744 XT ट्रैक्टर की विशेषताऐं, फीचर्स और कीमत

स्वराज 735 एक्स एम ट्रैक्टर के फीचर्स क्या-क्या होते हैं ?

स्वराज Swaraj 735 XM ट्रैक्टर में Single Drop Arm Mechanical/Power (optional) स्टीयरिंग दिया गया है। कंपनी के इस ट्रैक्टर में 8 Forward + 2 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स दिया जाता है। स्वराज का यह ट्रैक्टर Single Dry Plate क्लच के साथ आता है। साथ ही, इसके अंतर्गत Constant Mesh टाइप ट्रांसमिशन प्रदान किया गया है। स्वराज कंपनी के इस ट्रैक्टर की 27.80 kmph फॉरवर्ड स्पीड और 10.74 kmph रिवर्स स्पीड निर्धारित की गई है। इस स्वराज ट्रैक्टर में आपको Dry Disc ब्रेक्स दिए जाते हैं। कंपनी के इस ट्रैक्टर में Multi Speed PTO टाइप पावर टेकऑफ आती है, जो 540 / 1000 आरपीएम उत्पन्न करती है। स्वराज 735 XM ट्रैक्टर आपको 2 WD ड्राइव में उपलब्ध हो जाता है, इसमें 6.00 x 16 फ्रंट टायर और 12.4 x 28 / 13.6 x 28 रियर टायर दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें: जानिए Swaraj 855 FE ट्रैक्टर के नए अवतार के बारे में

स्वराज 735 एक्स एम ट्रैक्टर की कीमत के बारे में जानें 

भारत में Swaraj 735 XM ट्रैक्टर की एक्स शोरूम कीमत 5.95 लाख से 6.35 लाख रुपये निर्धारित की गई है। स्वराज के इस 735 XM ट्रैक्टर का ऑन रोड प्राइस समस्त राज्यों में आरटीओ रजिस्ट्रेशन और रोड टैक्स के चलते भिन्न हो सकता है। कंपनी अपने उपभोक्ताओं के लिए इस Swaraj 735 XM Tractor के साथ 2 वर्ष तक की वारंटी प्रदान करती है।

कृषि कार्यों को कम ईंधन खपत के साथ Kubota L3408 ट्रैक्टर आसान बनाता है

कृषि कार्यों को कम ईंधन खपत के साथ Kubota L3408 ट्रैक्टर आसान बनाता है

खेती किसानी में ट्रैक्टर अपना अहम स्थान रखता है। ट्रैक्टर किसान को अपनी शान समझता है। यदि आप भी एक किसान हैं और खेती या व्यवासायिक कार्यों के लिए शक्तिशाली ट्रैक्टर खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए कुबोटा एल 3408 ट्रैक्टर एक शानदार विकल्प हो सकता है। इस कुबोटा ट्रैक्टर में आपको 2700 आरपीएम के साथ 34 HP पावर उत्पन्न करने वाला 1647 CC इंजन दिया जाता है।

कुबोटा कंपनी भारत में कृषकों के लिए नवीन तकनीक वाले शक्तिशाली ट्रैक्टर तैयार करने के लिए जानी जाती है। कंपनी के बहुत सारे ट्रैक्टर शानदार परफॉर्मेंस के साथ आते हैं, जो कि खेती में आने वाली लागत को काफी कम करते हैं।

कुबोटा एल3408 की विशेषताऐं क्या-क्या हैं ?

Kubota L3408 ट्रैक्टर में आपको 1647 सीसी क्षमता वाला 3 सिलेंडर में Liquid Cooled इंजन दिया गया है, जो 34 HP की पावर उत्पन्न करता है। इस कुबोटा ट्रैक्टर में Dry Air Cleaner एयर फिल्टर दिया जाता है। कंपनी के इस ट्रैक्टर की अधिकतम पीटीओ पावर 30 HP है और इसके इंजन से 2700 आरपीएम उत्पन्न होता है। कुबोटा के इस ट्रैक्टर में 34 लीटर क्षमता वाला ईंधन टैंक दिया जाता है। कंपनी के इस ट्रैक्टर की भार उठाने की क्षमता 906 किलोग्राम निर्धारित की गई है और इसका समकुल वजन 1380 किलोग्राम है। इस कुबोटा ट्रैक्टर को 2925 MM लंबाई और 1430 MM चौड़ाई के साथ 1610 MM व्हीलबेस में तैयार किया गया है। कंपनी के इस ट्रैक्टर का ग्राउंड क्लीयरेंस 350 MM रखा गया है।

ये भी पढ़ें: मिनी सेगमेंट के ये पांच ट्रैक्टर बागवानी एवं कमर्शियल कार्यों के लिए काफी फायदेमंद हैं

कुबोटा एल3408 के फीचर्स क्या-क्या हैं ?

Kubota L3408 ट्रैक्टर में आपको Integral Power स्टीयरिंग देखने को मिल जाती है। कंपनी का यह ट्रैक्टर 8 Forward + 4 Reverse गियर वाले गियरबॉक्स में आता है। इस कुबोटा ट्रैक्टर की 22.2 kmph फॉरवर्ड स्पीड निर्धारित की गई है। कंपनी के इस ट्रैक्टर में Dry type Single stage क्लच दिया गया है और इसमें Constant Mesh टाइप ट्रांसमिशन आता है। इस ट्रैक्टर में Wet Disc ब्रेक्स प्रदान किए गए हैं। Kubota L3408 ट्रैक्टर आपको 4 WD ड्राइव में देखने को मिल जाता है। इस ट्रैक्टर में 8.00 x 16 फ्रंट टायर और 12.4 x 24 रियर टायर दिए गए हैं। कंपनी के इस ट्रैक्टर में Multi Speed PTO पावर टेकऑफ आती है, जो STD : 540 @2430, ERPM ECO : 750@2596 ERPM उत्पन्न करती है। 

कुबोटा एल3408 की कीमत कितनी है ?

भारत में Kubota L3408 ट्रैक्टर की एक्स शोरूम कीमत 7.45 लाख से 7.48 लाख रुपये निर्धारित की गई है। इस Kubota एल3408 ट्रैक्टर की ऑन रोड कीमत समस्त राज्यों में वहां पर लगने वाले RTO रजिस्ट्रेशन और रोड टैक्स के चलते भिन्न हो सकती है। कंपनी अपने इस Kubota L3408 ट्रैक्टर के साथ 5 साल की वारंटी के साथ आता है।

Solis 4215 E: ढुलाई और जुताई को बनाऐगा सहज इतने साल की मिलेगी वारंटी

Solis 4215 E: ढुलाई और जुताई को बनाऐगा सहज इतने साल की मिलेगी वारंटी

आज हम आपको सोलिस कंपनी के एक शानदार ट्रैक्टर के बारे में जानकारी देंगे। अगर आप एक कृषक हैं और कृषि कार्यों के लिए बेहतरीन प्रदर्शन वाला ट्रैक्टर खरीदने का विचार बना रहे हैं। 

ऐसे में आपके लिए Solis 4215 E ट्रैक्टर बेहद शानदार विकल्प हो सकता है। इस सॉलिस ट्रैक्टर में 1800 आरपीएम के साथ 43 HP पावर उत्पन्न करने वाला ताकतवर इंजन आता है। 

खेती के लिए विभिन्न तरह के कृषि उपकरणों का इस्तेमाल किया जाता है। परंतु, इनमें ट्रैक्टर की काफी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ट्रैक्टर के साथ किसान खेती के बहुत सारे बड़े कार्यों को सहजता से पूर्ण कर सकते हैं। 

सॉलिस 4215 ई की क्या-क्या विशेषताऐं हैं ? 

Solis 4215 E ट्रैक्टर में आपको 3 सिलेंडर वाला Water Cooled इंजन प्रदान किया जाता है, जो 43 HP पावर के साथ 196 NM की टॉर्क उत्पन्न करता है। कंपनी का यह ट्रैक्टर Dry Type एयर फिल्टर के साथ आता है। 

इस सॉलिस ट्रैक्टर की अधिकतम पीटीओ पावर 39.5 HP है। साथ ही, इसके इंजन से 1800 आरपीएम उत्पन्न किया जाता है। कंपनी के इस ट्रैक्टर में 55 लीटर क्षमता वाला ईंधन टैंक दिया जाता है। 

सॉलिस कंपनी के इस ट्रैक्टर की भार उठाने की क्षमता 2000 किलोग्राम निर्धारित की गई है और इसका समकुल वजन 2070 किलोग्राम है। 

कंपनी द्वारा अपने इस ट्रैक्टर को 3620 MM लंबाई और 1800 MM चौड़ाई के साथ 1970 MM व्हीलबेस में तैयार किया गया है। 

ये भी पढ़ें: भारतीय किसानों के बीच 40 से 45 HP में 6 लोकप्रिय ट्रैक्टर्स ?

सॉलिस 4215 ई के फीचर्स क्या-क्या हैं ?

Solis 4215 E ट्रैक्टर में आपको Power स्टीयरिंग देखने को मिल जाता है। साथ ही, इसमें 10 Forward + 5 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स प्रदान किया गया है। 

कंपनी के इस ट्रैक्टर में Dual/Double क्लच दिया गया है और इसमें आपको Fully Synchromesh टाइप ट्रांसमिशन देखने को मिल जाता है। 

सॉलिस कंपनी का यह ट्रैक्टर Multi Disc Outboard Oil Immersed टाइप ब्रेक्स में आता है। कंपनी के इस ट्रैक्टर में Reverse PTO पावर टेकऑफ आती है, जो कि 540 आरपीएम उत्पन्न करता है। 

सॉलिस 4215 ई ट्रैक्टर आपको 2 WD ड्राइव में उपलब्ध होता है। इसमें 6.0 x 16 फ्रंट टायर और 13.6 x 28 रियर टायर दिए गए हैं।

सॉलिस 4215 ई की कितनी कीमत होती है ?

अपने भारत देश में Solis 4215 E ट्रैक्टर की एक्स शोरूम कीमत 6.60 लाख से 7.10 लाख रुपये निर्धारित की गई है। इस सॉलिस ट्रैक्टर की ऑन रोड कीमत समस्त राज्यों में लगने वाले आरटीओ रजिस्ट्रेशन और रोड टैक्स के चलते भिन्न हो सकती है। Solis कंपनी अपने इस Solis 4215 E Tractor के साथ 5 साल तक की वारंटी देती है।

ऐस डीआई 7500 4WD टर्बोचार्ज्ड इंजन के साथ 75 HP में शानदार ट्रैक्टर है

ऐस डीआई 7500 4WD टर्बोचार्ज्ड इंजन के साथ 75 HP में शानदार ट्रैक्टर है

भारतीय बाजार में बहुत सारी ट्रैक्टर कंपनी हैं। ऐस कंपनी किसानों के लिए उनकी जरूरतों तथा पंसद के मुताबिक किफायती कीमत में ताकतवर ट्रैक्टर निर्मित करने के लिए पहचानी जाती है। ACE ट्रैक्टर समस्त प्रकार की खेती में अपना शानदार प्रदर्शन देते हैं, जिससे किसान कम वक्त में अधिक कार्य कर पाते हैं। ऐस ट्रैक्टर फ्यूल एफिशिएंट इंजन के साथ आते हैं, जो कि कम ईंधन खपत में कार्य करते हैं। यदि आप भी खेतीबाड़ी के लिए बेहतरीन ट्रैक्टर खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए ACE DI 7500 4WD ट्रैक्टर एक शानदार विकल्प हो सकता है। कंपनी के इस ट्रैक्टर में 2200 आरपीएम के साथ 75 HP पावर उत्पन्न करने वाला 4088 CC इंजन देखने को मिल जाता है।

ऐस डीआई 7500 4WD की क्या-क्या विशेषताऐं हैं ? 

ऐस डीआई 7500 4WD ट्रैक्टर में आपको 4088 सीसी क्षमता वाला 4 सिलेंडर में Turbocharged इंजन उपलब्ध किया जाता है, जो कि 75 HP पावर के साथ 305 NM की टॉर्क उत्पन्न करता है। इस ट्रैक्टर में Dry Air Cleaner with Clogging Sensor टाइप एयर फिल्टर प्रदान किया गया है। ACE कंपनी के इस ट्रैक्टर की अधिकतम पीटीओ पावर 64 HP है और इसका इंजन 2200 आरपीएम उत्पन्न करता है ACE DI 7500 4WD  ट्रैक्टर की वजन उठाने की क्षमता 2200 किलोग्राम निर्धारित की गई है। ऐस कंपनी का यह ट्रैक्टर 2841 किलोग्राम के कुल वजन के साथ आता है। इस ऐस ट्रैक्टर को 3990 MM लंबाई और 2010 MM चौड़ाई के साथ 2235 MM व्हीलबेस में किया गया है।

ये भी पढ़ें: ट्रैक्टर Tractor खरीदने पर मिलेगी 50 फीसदी सब्सिडी(subsidy), ऐसे उठा सकते हैं इस योजना का लाभ

ऐस डीआई 7500 4WD के फीचर्स क्या-क्या हैं ?

ऐस डीआई 7500 4WD ट्रैक्टर में Power स्टीयरिंग प्रदान किया गया है और इसमें आपको 12 Forward + 12 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स देखने को मिल जाता है। कंपनी का यह ट्रैक्टर 31.25 kmph फॉरवर्ड स्पीड के साथ आता है। ACE कंपनी के इस ट्रैक्टर में Dual क्लच प्रदान किया गया है और इसमें Synchro Shuttle टाइप ट्रांसमिशन आता है। इस ऐस ट्रैक्टर में 6 Splines टाइप पावर टेकऑफ आती है, जो 540 / 540 E आरपीएम उत्पन्न करती है। कंपनी के इस ट्रैक्टर में 65 लीटर क्षमता वाला ईंधन टैंक प्रदान किया गया है। ऐस कंपनी का यह ट्रैक्टर Oil Immersed Disc ब्रेक्स के साथ आता है। ऐस डीआई 7500 एक 4WD ड्राइव ट्रैक्टर है। इस ऐस ट्रैक्टर में 11.2 x 24 फ्रंट टायर और 16.9 x 30 रियर टायर दिए गए है।

ऐस डीआई 7500 4WD की कीमत कितनी है ?

भारत में ACE DI 7500 4WD ट्रैक्टर का एक्स शोरूम प्राइस 12.35 लाख रुपये निर्धारित किया गया है। इस ऐस 7500 ट्रैक्टर की ऑन रोड कीमत समस्त राज्यों में लगने वाले आरटीओ रजिस्ट्रेशन और रोड टैक्स के चलते भिन्न हो सकती है। ऐस कंपनी अपने इस ACE DI 7500 4WD ट्रैक्टर के साथ 2 साल की वांरटी देती है। 

60 HP में आने वाला यह ट्रैक्टर ढुलाई का बाप है

60 HP में आने वाला यह ट्रैक्टर ढुलाई का बाप है

खेती किसानी में ट्रैक्टर अपनी अहम भूमिका निभाता है। इसलिए ट्रैक्टर को किसान का मित्र कहा जाता है। अब ऐसे में अगर आप भी एक किसान हैं और खेती के लिए अच्छे माइलेज वाला दमदार ट्रैक्टर खरीदने का विचार बना रहे हैं, तो आपके लिए Swaraj 960 FE ट्रैक्टर अत्यंत शानदार विकल्प हो सकता है। कंपनी का यह ट्रैक्टर 2000 आरपीएम के साथ 60 HP पावर उत्पन्न करने वाले 3480 CC इंजन के साथ दिया जाता है। 

भारत में अधिकांश किसान कृषि कार्यों के लिए स्वराज ट्रैक्टर को ही चुनना पंसद करते हैं। कंपनी के ट्रैक्टर कृषि से जुड़े बड़े कामों को काफी आसानी से पूरा कर सकते हैं। स्वराज कंपनी अपने ट्रैक्टरों को फ्यूल एफिशिएंट टेक्नोलॉजी द्वारा निर्मित इंजन के साथ प्रस्तुत करती है, जिससे कृषक कम ईंधन खपत के साथ कृषि कार्य कर पाते हैं। आज हम आपको अपने इस लेख में Swaraj 960 FE Tractor की विशेषताएं, फीचर्स और कीमत की जानकारी देने जा रहे हैं।

स्वराज 960 एफई की क्या-क्या विशेषताऐं हैं ?

Swaraj 960 FE ट्रैक्टर में 3480 सीसी क्षमता वाला 3 सिलेंडर में Water Cooled इंजन आता है, जो 60 HP पावर और 220 NM की टॉर्क उत्पन्न करता है। कंपनी के इस ट्रैक्टर में आपको 3- Stage Oil Bath Type एयर फिल्टर उपलब्ध किए जाते हैं। इस स्वराज ट्रैक्टर की अधिकतम पीटीओ पावर 51 HP है। इस ट्रैक्टर के इंजन से 2000 RPM उत्पन्न होता है। FE सीरीज वाला यह ट्रैक्टर 2000 किलोग्राम तक सहजता से भार उठा सकता है, इस ट्रैक्टर का समकुल वजन 2330 किलोग्राम रखा गया है। Swaraj 960 FE ट्रैक्टर को 3590 MM लंबाई और 1940 MM चौड़ाई के साथ 2200 MM व्हीलबेस में प्रस्तुत किया गया है। कंपनी का यह ट्रैक्टर 410 MM ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ आता है। स्वराज के इस ट्रैक्टर में 60 लीटर क्षमता वाला ईंधन टैंक दिया गया है।

ये भी पढ़ें: जुताई और ढुलाई का राजा Swaraj 744 XT ट्रैक्टर की विशेषताऐं, फीचर्स और कीमत

स्वराज 960 एफई के क्या-क्या फीचर्स होते हैं ?

Swaraj 960 FE ट्रैक्टर में आपको Steering Control Wheel Power स्टीयरिंग प्रदान की जाती है। इस ट्रैक्टर में 8 Forward + 2 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स उपलब्ध किया गया है। कंपनी का यह ट्रैक्टर Single / Dual टाइप क्लच के साथ आता है और इसमें Constant Mesh टाइप ट्रांसमिशन प्रदान किया गया है। स्वराज का यह एफई सीरीज में आने वाला ट्रैक्टर 33.5 kmph फॉरवर्ड स्पीड के साथ 12.9 kmph रिवर्स स्पीड में आता है। इस ट्रैक्टर में Oil Immersed ब्रेक्स मुहैय्या किए गए हैं। कंपनी का यह ट्रैक्टर Multi Speed PTO / CRPTO टाइप पावर टेकऑफ के साथ आता है, जो कि 540 आरपीएम जनरेट करती है। स्वराज 960 एफई ट्रैक्टर 2WD ड्राइव में आता है, इसमें 7.50 x 16 फ्रंट टायर और 16.9 x 28 रियर टायर प्रदान किए गए हैं।

स्वराज 960 एफई की कितनी कीमत है ? 

भारत में Swaraj 960 FE ट्रैक्टर की एक्स शोरूम कीमत 8.20 लाख से 8.50 लाख रुपये के बीच निर्धारित की गई है। इस FE सीरीज वाले ट्रैक्टर की ऑन रोड कीमत समस्त राज्यों में लगने वाले आरटीओ रजिस्ट्रेशन और रोड टैक्स की वजह से भिन्न हो सकती है। स्वराज कंपनी अपने इस Swaraj 960 FE Tractor के साथ 2 साल की वारंटी प्रदान करती है। 

जानें VST 5025 R Branson ट्रैक्टर की विशेषताऐं, फीचर्स व कीमत के बारे में

जानें VST 5025 R Branson ट्रैक्टर की विशेषताऐं, फीचर्स व कीमत के बारे में

खेती-किसानी के क्षेत्र में ट्रैक्टर की एक अहम भूमिका होती है। ट्रैक्टर के बिना आजकल कृषि के कार्य समय से करना असंभव है। किसानों की खेती ट्रैक्टर पर बेहद आश्रित है। इसलिए प्रत्येक किसान व कृषि से जुड़े किसी भी व्यक्ति को ट्रैक्टर की अत्यंत आवश्यकता होती है। यदि आप भी एक किसान हैं और अपनी खेती को आधुनिक बनाने के लिए ट्रैक्टर खरीदने की सोच रहे हैं, तो ऐसे में आपके लिए वीएसटी 5025 R ब्रेनसन ट्रैक्टर एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इस VST ट्रैक्टर में 2600 आरपीएम के साथ 47 HP पावर उत्पन्न करने वाला 2286 सीसी इंजन प्रदान किया जाता है। 

VST टिलर्स एंड ट्रैक्टर्स कंपनी किसानों के लिए बेहतरीन प्रदर्शन वाले ट्रैक्टर तैयार करती आई है। कंपनी अपने ट्रैक्टर में किसान की समस्त सुविधाओं का ध्यान रखती है, जिससे उन्हें खेती के वक्त भी कम से कम थकान का ऐहसास होता है। VST ट्रैक्टर कम ईंधन खपत करने वाले इंजन में आते हैं, जो ज्यादा माइलेज के साथ खेती के समस्त कार्य सुगम बनाते हैं। 

वीएसटी 5025 R ब्रेनसन की क्या-क्या विशेषताऐं हैं ?

VST 5025 R Branson ट्रैक्टर में आपको 2286 सीसी क्षमता वाला 4 सिलेंडर में Water Cooled इंजन प्रदान किया जाता है, जो 47 HP पावर उत्पन्न करता है। इस VST ट्रैक्टर में Dry Element टाइप एयर फिल्टर दिया जाता है। कंपनी के इस ट्रैक्टर की अधिकतम पीटीओ पावर 42 HP है और इसके इंजन से 2600 आरपीएम उत्पन्न करता है। इस वीएसटी ट्रैक्टर में 45 लीटर क्षमता वाला फ्यूल टैंक प्रदान किया जाता है। VST 5025 R Branson की भार उठाने की क्षमता 1650 किलोग्राम निर्धारित की गई है। साथ ही, इसका समकुल भार 900 किलोग्राम निर्धारित किया गया है। इस वीएसटी ट्रैक्टर को 1420 MM व्हीलबेस में तैयार किया गया है और इसका बॉडी लुक अत्यंत आकर्षक है। इस VST ट्रैक्टर को पहली नजर में देखने वाले ज्यादातर किसान खरीदने का मन बना लेते हैं। 

ये भी पढ़ें: वीएसटी टिलर्स ट्रैक्टर ने लॉन्च किया अगला जनरेशन 30 एचपी ट्रैक्टर

वीएसटी 5025 R ब्रेनसन के क्या-क्या फीचर्स हैं ?

VST 5025 R Branson ट्रैक्टर में आपको Mechanical स्टीयरिंग देखने को मिल जाता है। इसमें 12 Forward + 12 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स प्रदान किया गया है। कंपनी का यह ट्रैक्टर Dry single plate क्लच के साथ आता है और इसमें Synchromesh टाइप ट्रांसमिशन उपलब्ध किया गया है। इस वीएसटी ट्रैक्टर की 30.25 kmph फॉरवर्ड स्पीड और 8.3 kmph रिवर्स स्पीड निर्धारित की गई है। कंपनी के इस ट्रैक्टर में Wet, Multidisc ब्रेक्स प्रदान किए गए हैं। कंपनी का यह ट्रैक्टर 6 Splines टाइप पावर टेकऑफ के साथ आता है, जो 584 / 791 आरपीएम उत्पन्न करता है। वीएसटी 5025 R ब्रेनसन ट्रैक्टर 4 WD ड्राइव में आता है, इसमें 6.00 X 12 फ्रंट टायर और 8.3 X 20 रियर टायर देखने को मिल जाते हैं।